एक संतुलित आहार क्या है?

 

एक संतुलित आहार क्या है?





         प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के आधार पर अच्छा भोजन करता हैं, लेकिन फिर भी उन लोगों में से कुछ लोग बहुत ही जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और कई बार तो अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित भी हो जाते हैं। इसका कारण यह है कि आप जो भोजन करते हैं, वह संतुलित भोजन नही हैं।

जिस प्रकार सोना, उठना, व्ययाम करना आवश्यक हैं, वैसे ही संतुलित आहार लेना भी अत्यावश्यक हैं। आज हम आपको हेल्थी फ़ूड चार्ट के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो करके आप कभी भी बीमार नही पड़ेंगे।

संतुलित आहार के लिए आवश्यक तत्व |
संतुलित आहार वह होता हैं जिंसमे हमारे शरीर के लिए आवश्यक जरूरी तत्व जैसे कि

प्रोटीन
कार्बोहाइड्रेट
मिनरल्स
आदि शामिल होते हैं।

संतुलित आहार में हम हरी सब्जियां, फल, वसा आदि को शामिल करते हैं जो हमारे शरीर की अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करती हैं।

जिस आहार से महिलाओं को 1200 – 1500 कैलोरी
और पुरुषों को 1500 – 1800 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती हैं|
उसे भी संतुलित आहार कहते हैं।

संतुलित आहार के लिए आवश्यक तत्व निम्न हैं –

1. प्रोटीन |

             
  प्रोटीन  हमारे शरीर का सबसे आवश्यक पोषक तत्व हैं। यह हमारे शरीर की मांसपेशियों का निर्माण करता हैं और साथ ही साथ उन्हें मजबूती भी प्रदान करता हैं। शरीर के लिए प्रोटीन की मात्रा व्यक्ति की उम्र और उसके द्वारा किये जाने वाले शारीरिक श्रम पर निर्भर करती हैं। प्रोटीन समान्य रूप से पनीर, अंडा, दूध, मटर, सोयाबीन से प्राप्त होता हैं।

2. कार्बोहाइड्रेट |

                       

कार्बोहाइड्रेट को हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला ईंधन भी कहा जा सकता हैं क्योंकि इसी से हमारे शरीर को आवश्यक ऊर्जा की प्राप्ति होती हैं। अगर व्यक्ति अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट को शामिल करता हैं तो वह अनेक प्रकार की बीमारियों से समान्य रूप से बचा रहता हैं।

कार्बोहाइड्रेट अनेक तत्वों से प्राप्त किया जा सकता हैं।

ब्राउन राइस
दूध
आलू
केले

से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता हैं तो वही चॉकलेट, आइसक्रीम, कुकीज, सफेद ब्रेड और तैलीय पदार्थो से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा तो प्रदान करता हैं लेकिन अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण भी बनता हैं।


3. मिनरल्स |


हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए और हड्डियों को मजबूत करने के लिए मिनरल्स की आवश्यकता होती हैं। मिनरल्स की कमी के कारण तंत्रिका तंत्र की बीमारियाँ भी हो सकती हैं, इसलिए हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मिनरल्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे शरीर के लिए 


सोडियम


पोटेशियम


कैल्सियम


जैसे मिनरल्स की अवशक्यता होती हैं।


4. फैट या शुगर | 


फैट या शुगर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह से यही निकलता हैं कि यह हमारे शरीर के लिए आवश्यक नही हैं। जबकि ये सोच गलत हैं। शरीर को एक निश्चित मात्रा में हर प्रकार के तत्व की अवशक्यता होती हैं। तय मात्रा से अधिक किसी भी तत्व का सेवन हमारे लिए नुकसानदायक ही होता हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक शुगर का इस्तेमाल करना चाहिए।


5. विटामिन  | 


विटामिन संतुलित आहार का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं। भले ही इनकी बहुत कम मात्रा की हमें आवश्यकता होती हैं लेकिन ये बहुत आवश्यक होते हैं। अलग – अलग प्रकार के विटामिन का काम भी अलग – अलग होता हैं। कोई विटामिन खून के लिए तो कोई हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक होते हैं।

6. फाइबर |


फाइबर हमारे शरीर में भोजन के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे द्वारा किये गए भोजन का ठीक तरीके से पाचन हो, इसके लिए हमारे भोजन मे पर्याप्त मात्रा में फाइबर का शामिल होना आवश्यक हैं। एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 25 से 30 ग्राम फाइबर की आवश्कता होती हैं तो वही एक बालक के लिए यह मात्रा 14 ग्राम होती हैं।

7. पानी |


पानी हमारे शरीर के लिए एक कूलिंग एजेंट के तौर पर काम करता हैं। यह हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता हैं तो वही यह हमारे पेट की सफाई भी करता हैं। शरीर मे पानी की मात्रा के कम होने से अनेक प्रकार की बीमारियाँ शरीर मे अपना घर बनाने लगती हैं इसलिए शरीर को बीमारियों से बचाएं रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

TOP - 3 FRUITS FOR FAT LOSS

TOP - 3 CARBS FOR SIZE GAIN

WHAT IS METABOLISM( मेटाबोलिज्म क्या है?)